-
अनुभवी प्रोफेशनल

महिन्द्रा में अनुभवी प्रोफेशनल के लिए उनके केरियर के किसी भी बिंदु पर कई अवसर उपलब्ध है. हम विभिन्न उद्योगों व पृष्ठभूमि के प्रोफेशनल का स्वागत करते हैं कि वे आयें और नये परिपेक्ष्य लायें.
नियुक्ति की प्रक्रिया
हम प्रोफेशनल की तलाश उनके वर्तमान नियोक्ताओं के आंतरिक संदर्भ, लोकप्रिय जॉर्ब सर्च पोर्टल पर डाले गये जॉब पोस्टिंग और रिक्रूटमेंट कंसल्टेंट्स के जरिये करते हैं.
खाली पदों के लिए उम्मीदवारों को हम अपने ऑनलाइन जॉब पोर्टल resume.cc@mahindra.com पर अपना सी. वी. व एक कवर लेटर जमा कराने के लिए आमंत्रित करते हैं. हम पूरे समूह में जोड़ ढूंढने के लिए हम बड़े ध्यान से आवेदनों की समीक्षा करते हैं.
खाली पद की वरिष्ठता के आधार पर, प्रत्याशियों को तीन चक्र साक्षात्कार से होकर गुज़रना पड़ता है. मध्य प्रबंधन भूमिकाओं के लिए, हम आवेदकों को सम्बद्ध विभागों के वरिष्ठ प्रबंधन के साथ साक्षात्कार के लिए आमंत्रित करते हैं. इसके बाद विभाग के प्रमुख दूसरे चक्र का साक्षात्कार लेते हैं. अधिकांश मामलों में संबंधित मानव संसाधन प्रबंधक साक्षात्कार में शामिल होंगे. दूसरे चक्र के साक्षात्कार के तुरंत बाद ऑफर दे दिये जाते हैं.
वरिष्ठ प्रबंधन पदों के लिए, प्रत्याशियों का साक्षात्कार विभाग प्रमुख, मानवसंसाधन प्रमुख और व्यवसाय प्रमुख द्वारा लिया जाता है. अंतिम साक्षात्कार आमतौर पर सेक्टर के प्रेसिडेंट या प्रमुख द्वारा संचालित किया जाता है.
विकास के अवसर
इंट्रा सेक्टर
हमारे कई वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों ने अपने कैरियर के आरंभ या बीच में महिन्द्रा ज्वाइन किया और कई पदोन्नति लेकर वे शीर्ष तक पहुंचे. हम अपने मौजूदा टैलेंट पूल को नियमित प्रशिक्षण व मार्गदर्शन के जरिये वरिष्ठ पदों के लिए तैयार करते हैं.
इंटरसेक्टर
विभिन्न उद्योगों में 40 से अधिक संचालक कम्पनियों के संघ का हमारा ढांचा हमारे कर्मचारियों को विकास का असाधारण अवसर देता है. कर्मचारी व्यवसाय के जिस क्षेत्र में चाहे, महिन्द्रा के क्षेत्रों के बीच उसमें जा सकते हैं. कर्मचारियों की आकांक्षाओं को हम व्यवसाय की ज़रूरतों व रिक्त पदों के साथ मिलाते हुए हम जॉब रोटेशन कार्यक्रम ऑफर करते हैं.
महिन्द्रा में अवसरों व कार्य संस्कृति के बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए लाइफ ऍट महिन्द्रा खंड देखें.

