• धोखेधड़ीपूर्ण भर्ती

    धोखेधड़ीपूर्ण भर्ती

धोखेधड़ीपूर्ण (धोखाधड़ीपूर्ण) भर्ती से सावधान !
 
हाल ही में, कुछ लोगों को महिन्द्रा एंड महिन्द्रा में नौकरी के अवसर के बारे में झूठे ईमेल्स प्राप्त हुए हैं.


इन ईमेल्स में उम्मीदवारों से उनकी भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए किसी बैंक अकाउन्ट में एक निश्चित राशि को जमा कराने को कहा जाता है.


ये ईमेल्स महिंद्रा की और से नहीं भेजे गए हैं ! हम भर्ती की प्रक्रिया के लिए कभी भी निश्चित राशि जमा कराने को नहीं कहते हैं.


अगर आप या आपकी जानकारी में ऐसा कोई हो जिन्हें इस तरह के ईमेल्स प्राप्त हुए हैं, कृपया इनका उत्तर न दें.


इन झूठी विनती से आप किसी धोखाधड़ी के शिकार होते हैं तो इस नुकसानदायक अनुभव के लिए महिंद्रा उत्तरदायी नहीं रहेगा.