-
एमबीए स्नातक
ग्रुप मैनेजमेंट कैडर

ग्रुप मैनेजमेंट कैडर (जीएमसी) प्रोग्राम पूरे समूह के प्रमुख पदों में बेहद प्रतिभाशाली एमबीए ग्रैज्युएट को अपना कैरियर आगे बढ़ाने के लिए अपनी ओर आकर्षित करता है. हम भारत के चोटी के 17 बिज़नेस स्कूलों में से रिस्यूमे के स्कोर, ग्रुप मूल्यांकन, एक लीडरशिप राउंड और एक फाइनल इंटरव्यू की कठोर प्रक्रिया के आधार पर नियुक्ति करते हैं. हम सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आकर्षित करने और उन्हें अपने पास बनाये रखना चाहते हैं ताकि वे हमारे बिज़नेस को आगे बढ़ाते हुए जीवनपर्यंत अपना कैरियर बना सकें.
जीएमसी प्रोग्राम एक तीव्र गति का चुनौतीपूर्ण प्रोग्राम है जो 12-15 वर्षों में नेतृत्व पदों के लिए उच्च क्षमता वाले मैनेजरों को तैयार करता है. आप हमारे चार में से किसी एक बिज़नेस में एक मैनेजमेंट प्रशिक्षु के रूप प्रवेश कर सकते हैं और तीन या चार सेक्टर में घुमाया जायेगा ताकि आपको विभिन्न उद्योगों, क्षेत्रों और देशों से बृहत्और गहन अनुभव प्राप्त कर सकते हैं. रियल स्टेट और इंजीनियरिंग, आईटी और आतिथ्य सत्कार, आौटोमोटिव निर्माण व वित्त- का अनुभव लें और अधिक सूचित, अधिक रचनात्मक बिज़नेस निर्णय और योजनाएं बनाने के लिए अपने ज्ञान को समग्रित करें.
जीएमसी के कदम दूरगामी प्रभाव वाली प्रतिष्ठित परियोजनाओं को लेती है और चलते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करती रहती है. पूर्ववर्ती जीएमसी ने ऑटोमोटिव और फार्म इक्विपमेंट सेक्टरों में मानव संसाधन परिवर्तनों को समन्वित किया और क्षैतिज व उदग्र दोनों तरह के कैरियर मार्ग पर विकास के लिए नये ढांचाओं का विनकास किया, ग्राउंडब्रेकिंग युवराज ट्रैक्टर के लिए ब्रांड मैनेजर की जिम्मेदारी ली है और हाई प्रोफाइल सौदों पर काम करने वाली विलयन और अधिग्रहण दल के साथ भी हुए हैं.
हमें ऐसे उम्मीदवारों की तलाश है जो मेधावी और कर्मठ तो हैं ही, पर नेतृत्व के गुणों का होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. हमें ऐसे लोगों की तलाश है जो नीति बना सकते हैं, परिणामोन्मुखी विचारक हैं जो टीमवर्क पर भरोसा करते हैं. हमें ऐसे लोगों की ज़रूरत है जो हमारे वैश्विक प्रभाव के विस्तार का मार्गदर्शन करने के लिए वैश्विक मानसिकता भी रखते हैं. हम गतिशील और तेजी से विकास कर रहे हैं, हमें युवा, नये नेतृत्व की ज़रूरत है जो हमें नई धरातल तक ले जा सके.

