• इम्प्लाई सोशल ऑप्शंस

    हमें जो मिलता है उससे हमारा जीवनमापन चलता है, पर हम जो देते हैं उससे हम एक जीवन बनाते हैं.

    इम्प्लाई सोशल ऑप्शंस

हमारा इम्प्लाई सोशल ऑप्शन प्रोग्राम (एसॉप्स) महिन्द्रा के कर्मचारियों का ऐसे लोगों के साथ जोड़ता है जिन्हें मदद की ज़रूरत है. हर साल बुज़ुर्गो, विकलांग, वंचित विद्यार्थी या ग्रामीण आबादी जैसे समूहों तक पहुंचने के लिए हम सतत जारी पहल या एकल कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं. वर्ष 2009-2010 के दौरान 10,341 एसॉप्स स्वयंसेवकों ने 234,734 जीवनों को प्रभावित किया. और हर वर्ष, अधिक से अधिक स्वयंसेवी लोगों तक पहुंचने में हमारे साथ होते हैं- 2006 में 35,316 स्वयंसेवियों से हम 2010 में बढ़कर 35,316 हो गये.


हमारा लक्ष्य टैक्स देने के बाद अपने वार्षिक लाभ का 1 प्रतिशत सामाजिक गतिविधियों को दान देना है, पर साथ ही हमारा विश्वास है कि अपना समय देना व प्रयास करना भी उतना ही महत्त्वपूर्ण है. हमारे कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी विभाग द्वारा संचालित, एसॉप्स कर्मचारियों की गतिविधियों को समन्वित करती है और उनपर ध्यान केन्द्रित करती है ताकि हम जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं, उनपर अधिक से अधिक प्रभाव डाला जा सकें. कर्मचारीगण स्वास्थ्य, शिक्षा व पर्यावरण के क्षेत्रों में अपना ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं और विशिष्ट स्थानीय पहलों से जुड़ सकते हैं.


हमारे कार्यक्रम शिक्षा या स्थायी ऑपरेशन के द्वारा दीर्घकालिक प्रभाव छोड़ते हैं. उदाहरण के लिए हम रेल पर एक वार्षिक चल अस्पताल द-लाइफ लाइन एक्सप्रेस - चलाते हैं, जिससे पोलियो संबंधित हड्डियों की विकलांगताओं, बहरेपन, फटे होंठों और आंखों की समस्याओं का नि:शुल्क शल्यचिकित्सा करते हैं. सतत रूप से नि:शुल्क देखभाल करने के लिए लाइफलाइन एक्सप्रेस जिला स्वास्थ्य व प्रशासनिक प्राधिकारों, चिकित्सकों, शल्यचिकित्सकों, तकनीशियनों व विद्यार्थियों के साथ भागीदारी करता है.


हमारे शैक्षणिक कार्यक्रम स्थानीय ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाये गये हैं. वित्त वर्ष 2009-2010 में, महिन्द्रा स्पेयर्स बिज़नेस ने पढ़ाई छोड़ चुुके 100 बच्चों और उनके अभिभावकों को मार्गदर्शन व कैरियर सलाह का प्रबंध किया. मुम्बई में हमारे ऑटोमोटिव प्लांट ने महिलाओं के लिए अपने व्यक्तिगत कौशल के विकास, अपनी वकालत प्रभावी रूप से खुद कर पाने का प्रशिक्षण देकर महिला सशक्तिकरण को समर्थन देते हुए 14 दिनों का एक कार्यक्रम चलाया. और हमारे नागपुर स्थित फार्म इक्विप्मेंट ऑपरेशंस ने विदर्भ में किसानों की आत्महत्या की घटनाओं का जवाब संसाधन वंचित युवाओं की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम चलाकर किया ताकि वे रोजगार के अन्य अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम हो सकें.


नन्हीं कली व महिन्द्रा हरियाली सहित हमारे विस्तारित एसॉप्स पहलों के बारे में और अधिक जानिये.