-
महिन्द्रा कम्पोजिट्स

जैसे-जैसे उद्योग का जोर फ्युएल इङ्गिशियंसी, हलके लेकिन मजबूत वाहनों के निर्माण पर बढ रहा है, कम्पोजिट्स प्राथमिक क्षेत्र बन रहे हैं. जैसे-जैसे इंडियन ऑटोमोटिव इंडस्ट्री कम्पोजिट्स बनती जा रही है, हम महिन्द्रा कम्पोजिट्स में अपने आपको बतौर मार्केट लीडर्स स्थापित करने में रत हैं.
मानगांव और पुणे के नजदीक पिंपरी के हमारे संयंत्रों में हम कम्पोनेंट और कम्पाउंड मैन्युफैक्चरिंग तथा प्रॉडक्ट कन्सेप्ट, डिजाइन, और इंजीनियरिंग सेवाओं की क्षमताएं उत्पन्न कर रहे हैं. हम ङ्ग्रंट मडगाडर्स, ट्रक इंजन बोनट्स, इंजन बॉटम शील्ड्स, ङ्ग्रंट बम्पर्स, सीएनजी सिलिंडर हाउसिंग तथा बहुत कुछ डिजाइन व इनका निर्माण करते हैं.
हम इलेक्ट्रिकल, इन्ङ्ग्रास्ट्रकचर, ऑल्टरनेट एनर्जी और डिङ्गेंस इंडस्ट्रीज, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजार दोनों, के लिए कम्पोसिट्स भी उपलब्ध कराते हैं - हमारी 20% बिक्री आयात से होती है. हमारे संतुष्ट और सम्मानित ग्राहकों में जीई, सीमेंन्स, बजाज, टाटा, महिन्द्रा, अशोक लेलैंड, और नीडर इलेक्ट्रिक हैं.

