-
कन्स्ट्रक्शन इक्विपमेंट

महिन्द्रा एन्ड महिन्द्रा ने फरवरी 2011 में महिन्द्रा अर्थमास्टर बैकहो लोडर की शुरुआत कर कन्स्ट्रक्शन इक्विपमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा. पहले से ही विश्व के सबसे बडे बाजारों में से एक होने के नाते, भारत में कन्स्ट्रक्शन इक्विपमेंट बढ रही है. अर्थमास्टर हमारा बेजोड डीलर नेटवर्क को देश भर में उपलब्ध करा रहा है.
पुणे के चाकण में हमारी अत्याधुनिक सुविधाओं में निर्मित अर्थमास्टर देता है लाजवाब फ्यूएल इकानॉमी और विश्व के कडे से कडे एमिशन्स नॉर्म्स पर यह खरा उतरता है. साथ ही इसमें है एक अनोखा इन्टैलिजेन्ट कम्युनिकेशन सिस्टम, जो एसएमएस के द्वारा मालिकों को उनकी मशीन के बारे में, डेली वर्क रिपोटर्स, इंजन ऑइल लेवल्स, तथा इनके अलावा भी बहुत कुछ के बारे में सूचित करता है. ग्राहक सेवा में अपनी बेहतरी और तकनीक को मिलाकर, कन्स्ट्रक्शन इक्विपमेंट में हमारा प्रवेश भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बढाएगा.

