-
कृषि उपकरण
दुनिया भर में समृद्धि का विकास

आरंभिक 1960 में हमने भारतीय बाज़ार के लिए ट्रैक्टरों का निर्माण शुरू किया. लगभग 50 वर्ष बाद,150,000 से अधिक ट्रैक्टरों की वार्षिक बिक्री के साथ हम दुनिया की सबसे बड़ी तीन ट्रैक्टर कम्पनियों में से एक हैं और आज तक हम 1.6 मिलियन (16 लाख) ट्रैक्टर बेच चुके हैं. हमारे उत्पाद 6 महादेशों के 40 से अधिक देशों में खेतों को समृद्ध बना रहे हैं. कृषि-प्रौद्योगिकी समृद्धि के अपने नज़रिये के आधार पर हमने कृषि समर्थन सेवाओं में भी विस्तार किया है, जिसमें महिन्द्रा ऍप्लीट्रैक के तहत कृषि मशीनीकरण समाधान, महिन्द्रा शुभलाभ के जरिये बीज, फसल का संरक्षण, और बाजार से संबंध और वितरण और समृद्धि पहल के जरिये कृषि समर्थन सूचना और सलाह शामिल है.
सेवाओं के इस जाल के जरिये, हमारा उद्देश्य ग्रामीण किसानों को सशक्त करना और ग्रामीण उत्पादकता, आय और जीवन स्तर सुधारना है. कठिन मेहनत आसान कर, उत्पादन बढ़ाकर और मूल्य में वृद्धि कर हम कृषकों का जीवनस्तर में सुधार लाना चाहते हैं. 15 एचपी से लेकर 75 एचपी इंजनों तक के हमारे ट्रैक्टर के सभी ब्रांडों की परिकल्पना किसानों के साथ उनके ट्रैक्टर के दैनिक उपयोगों और कृषि व्यवहार के बारे में चर्चा कर की गई है. हमारे कृषि उत्पाद और सेवाएं किसानों को समृद्ध बनाने के लिए एक समग्र समर्थन प्रणाली उपलब्ध कराती हैं.
भारत में हमने ट्रैक्टरों के प्रति एक अव्यक्त मांग देखी है. 10 प्रतिशत से भी कम किसानों के पास ट्रैक्टर है और 116 मिलियन कृषि भूखंडों में 93 मिलियन कृषि भूखंड 5 एकड़ से भी छोटे हैं. हमारे छोटे, कम कीमत वाले ट्रैक्टरों में यह क्षमता है कि पहली बार छोटे खेतों के लिए मशीनीकरण ला कर ये इन किसानों की उत्पादकता और कार्य अनुभव में क्रांति ला दें और बड़े ट्रैक्टर किसानों को मदद करते हैं कि उनका विकास जारी रहे. 40 प्रतिशत से अधिक की बाज़ार भागीदारी के साथ हम लगभग 3 दशकों से बाज़ार में अग्रणी हैं.
भारतीय कृषि विकास के साथ हमारे करीबी रिश्ते ने स्थानीय स्थितियों के उत्तर में कृषि उपकरण की परिकल्पना और निर्माण में हमें सघन निपुणता प्रदान की है, और हमें दुनिया के अन्य देशों के बाज़ार में प्रवेश में सक्षम बनाया. आज युनाइटेड स्टेट्स, चीन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, अफ्रीका (नाइज़ीरिया, माली, चाड, गैम्बिया, अंगोला, सूडान, घाना, मोरोक्को), लातीन अमेरिका (चिली, अर्जेंटीना, ब्राज़ील, वेनेज़ुएला, सेंट्रल अमेरिका और कैरिबियायी देश), दक्षिण एशिया (श्रीलंंका, बांग्लादेश, नेपाल), पश्चिमी एशिया (इरान, सीरिया) और पूर्वी यूरोप (सर्बिया, टर्की,मैसेडोनिया). हमारा ग्राहक आधार 1.45 मिलियन का है-और यह बढ़ता जा रहा है.
|
|
|

