-
इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट

महिन्द्रा ने 1992 में सीमेंट उद्योग के लिए उच्च क्षमता वाले भारवाहक (कन्वेयर) उपकरणों के साथ औद्योगिक उपकरणों के बाज़ार में प्रवेश किया. निर्माण क्षेत्र में हमारे लम्बे अनुभव ने हमें विश्वसनीय और प्रभावी सामग्री रखरखाव उपकरणों (मटीरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट) के महत्व को समझने में बड़ी मदद की. इसके बाद हमने सीमेंट के अलावा पॉवर प्लांट, भारी रसायन और खनिज प्रक्रियाकरण के लिए उपकरण बनाने के लिए बड़ी तेजी से अपना विस्तार किया.
इनमें से प्रत्येक व्यवसाय में सामग्री रखरखाव प्रणाली फर्म की प्रतिस्पर्धात्मकता में ज़बर्दस्त अंतर लाती है. हम अपने ग्राहकों को सबसे अधिक संगत और उपयोगी तकनीक देने के लिए बल्क और युनिट प्रणालियों में विशिष्टता रखते हैं.

