• सूचना प्रौद्योगिकी

    सूचना प्रौद्योगिकी

वैश्विक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में महिन्द्रा की एक अग्रणी उपस्थिति है, जो विशेष विशिष्टताओं वाली अपनी चार कम्पनियों के जरिये पूरा आईटी समाधान और समर्थन देते हैं. वैश्वीकरण जैसे-जैसे तेज होता जा रहा है और कम्पनियां अपनी मूल योग्यता पर ध्यान केन्द्रित कर रही हैं, सफलता के लिए एक जानकार और सक्षम आईटी पार्टनर बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है.

 

हम उद्योग विशिष्ट आईटी समाधानों का निर्माण करते हैं जिससे हमारे ग्राहक नये अवसरों का लाभ उठा सकें और एक बदलते विश्व में नई चुनौतियों के लिए खुद को ढाल सकें. इस उद्योग में अपने 2 दशकों के अनुभवों के दौरान हम कई फॉच्युर्न 100 और फॉर्च्युन 500 कम्पनियों के साथ भागीदारी कर चुके हैं, उन्हें ऐसदे असाधारण समाधान दिये हैं जिसने उनकी सफलता को गति दी है.