-
रियल इस्टेट

1994 में हमने भवन निर्माण क्षेत्र में प्रवेश किया क्योंकि रहने व कार्यक्षेत्र में समाज के विचारों में बदलाव लाने के अवसर को हमने देख लिया था. आज हमारे भवन निर्माण पहल भारत में जीवन के स्तर को बढ़ा रहे हैं और हमने पर्यावरण मित्र निर्माण की भी अगुवाई की है. पर्यावरण मित्र निर्माण के जरिये हम यह प्रदर्शित कर रहे है कि टिकाऊपन व बेहतर जीवनशैली साथ-साथ कदम मिलाकर चल सकते हैं. हमने क्लिंटन क्लाइमेंट इनिशिएटिव और इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल के साथ भागीदारी की है ताकि हम मान्यताप्राप्त, अत्याधुनिक पर्यावरण मित्र समुदायों का निर्माण कर सकें.
हमारे नवीनीकृत निहित व्यावसायिक शहर भारतीयों के काम करने, रहने व खेलने के तरीकों में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहे हैं. भारत सरकार की विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन-सेज़) योजना के साथ काम करते हुए हमने दो एकदम नये शहरों का विकास किया है जिसकी परिकल्पना व्यावसायिक उत्कृष्टता और एक आरामदेह, स्वस्थ जीवनशैली को सुविधा सम्पन्न किया जा सके. ऐसी ढांचागत परियोजनाओं के साथ हम भारत के आर्थिक विकास में योगदान कर रोमांचित हैं जिसका पर्यावरण व व्यक्तिगत स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़े.

