-
एयरोस्पेस
नई सरहदों के पार उड़ान

महिन्द्रा एयरोस्पेस विभाग का गठन 2007 में एयरोस्पेस के बढ़ते बाज़ार के लिए हमारी मौजूदा ऑटोमोटिव डिजाइन व निर्माण की गुणवत्ता का विस्तार करने के लिए किया गया था. हमारे कॉम्पोनेंट क्षेत्र (जिसे अंदर सिस्टेक क्षेत्र के नाम से जाना जाता है), के जरिये हमने डिज़ाइन और निर्माण के अनुभव वाली कई कम्पनियों को प्राप्त किया है. हमारे अर्जित अनुभवों के साथ हमारी मौजूदा प्रौद्योगिकीय क्षमताओं के संयोग का लाभ भी हमें जल्द ही मिला है, हमारे निर्मित विमान पश्चिम एशिया और ऑस्ट्रेलिया में उड़ान भर रहे हैं.
अगले कुछ वर्षों में एयरोस्पेस के पुर्जों, असेम्बली और पूरे निर्मित विमानों के मामले में हम विश्व बाज़ार में अग्रणी होने की उम्मीद रखते हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया में हमारी अवस्थिति पारंपरिक यूरोपीय और उत्तरी अमेरिका स्थित कम्पनियों की तुलना में कम संचालन खर्च के कारण और हमारा मौजूदा तकनीकी ज्ञान उभर रहे अन्य निर्माण अवस्थानों की तुलना में हम लाभ की स्थित्ति में आ जाते हैं. अन्तरराष्ट्रीय और घरेलू रूप से विमानों की मांग बढ़ रही है और इसलिए हम खुद को दृढ़ विकास के लिए तैयार कर रहे हैं.

