-
हमारे उद्देश्य और मूल्य
हमारी अनेक कंपनियों को संचालित करता है एक ध्येय

हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देने की हमारी प्रेरणा हमारे मूल उद्देश्यों से मिलती है: पारंपरिक सोच को चुनौती देने और अपने स्रोतों का अभिनव प्रयोग करना ताकिहमारे स्टॉकधारकों और पूरी दुनिया के समाज को उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना-जिससे उन्हें ऊंचा उठने में सक्षमता मिले.
हमारे उत्पाद और हमारी सेवाएं हमारे ग्राहकों को अपनी जीवनशैली सुधारने की आकांक्षा को समर्थन देती हैं, हमारे जिम्मेदार व्यावसायिक व्यवहार उन समुदायों को सकारात्मक रूप से जोड़ती है, जिनसे हम रोजगार, शिक्षा और उनतक पहुंच, और टिकाऊ व्यवसाय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है कि अपने उत्पादों,सेवाओं, और निर्माण प्रक्रिया में पैरों के हलके निशानों के जरिये हम मुख्यधारा में प्रदूषणरहित प्रौद्योगिकी और इसके प्रति लोगों में चेतना लायें.
टिकाऊपन-सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय- के प्रति प्रतिबद्धता हमारे मूल मूल्यों पर टिकी है. हम जो रहे हैं, हम जो हैं और हम जो होना चाहते हैं, यह उसका एक सम्मिश्रण है. ये मूल्य वे दिशासूचक हैं जो हमारे क्रियाकलापों, व्यक्तिगत और कॉपोंरेट दोनों, को निर्देशित करते हैं. ये हैं:
अच्छी कॉर्पोरेट नागरिकता
हम जिन समुदायों की सेवा करते हैं उनकी ज़रूरतों के अनुरूप ही हम दीर्घकालिक सफलता की चाह रखना जारी रखेंगे. और यह हम व्यापार के नैतिक मानकों के साथ समझौता किये किये बिना करेंगे.
व्यावसायिकता
काम के लिए हमने हमेशा सर्वश्रेष्ठ लोगों को चुना है और उन्हें विकास के लिए आजादी और अवसर प्रदान किये हैं. हम ऐसा ही करना जारी रखेंगे. हम अभिनवसोच और ताकिर्र्क जोखिम उठाने को समर्थन देंगे पर प्रदर्शन की भी मांग करेंगे.
ग्राहक सबसे पहले
हम यहां हैं और समृद्ध हो रहे हैं, सिर्फ इसलिए कि ग्राहक हैं. हम अपने ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों और आकांक्षाओं को त्वरित रूप से, शिष्टाचारपूर्वक और प्रभावी रूप से पूरा करेंगे.
गुणवत्ता पर फोकस
हमारे ग्राहकों का पैसा वसूल तभी होगा जब हम उन्हें सही गुणवता वाली सेवाएं देंगे. हम अपने काम में, अपने उत्पादों में और दूसरों के साथ अपने व्यवहार में गुणवत्ता को चालक मूल्य बनायेंगे. और इसे हम पहली ही बार सही ("फर्स्ट टाइम राइट) के सिद्धांत पर करेंगे.
वैयक्तिक गरिमा
हम व्यक्तिगत गरिमा को मान देंगे, असहमति व्यक्त करने के अधिकारों का पालन करेंगे और दूसरों के समय और प्रयासों का सम्मान करेंगे. अपने क्रियाकढ़ापों द्वारा हम ईमानदारी, विश्वास और पारदर्शिता का पोषण करेंगे.

